Tamil Nadu में बिहारी मजदूरों की पिटाई! मौत का किया जा रहा दावा, भाजपा ने नीतीश को घेरा

By अंकित सिंह | Mar 02, 2023

तमिलनाडु में हिंदी भाषियों को लेकर बवाल जबरदस्त तरीके से मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु में काम कर रहे हिंदी भाषी मजदूरों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इस वजह से वहां काम करने वाले मजदूरों में भय है। तमिलनाडु में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर बिहार से हैं। ऐसे में अब वे वहां अपना काम छोड़कर गांव लौटना चाहते हैं। लेकिन, ट्रेनों में टिकट नहीं होने की वजह से स्थिति और खराब होती हुई नजर आ रही है। मजदूरों के अलावा बिहारी छात्रों को भी निशाना बनाया जा रहा है। चुन-चुन कर हिंदी भाषी मजदूरों को निशाना बनाया जा रहा है। त्रिपुर में यह हिंसा शुरू हुई थी जो अब राजधानी चेन्नई तक पहुंच चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: Kharge ने फिर कहा, समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना होगा, पीएम उम्मीदवार को लेकर कहीं यह बात

दूसरी ओर भाजपा ने इसे अब बड़ा मुद्दा बना लिया है। बिहार भाजपा जबरदस्त तरीके से इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रही है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हो रहे अत्याचार का हम मुद्दा उठाने वाले थे। हम इपपर चर्चा चाहते थे। लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद नहीं है। कोई मंत्री बोलने को तैयार नहीं है। विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि तमिलनाडु में स्थानीय और बाहरी के विवाद में बिहारी श्रमिकों पर हमले और उनकी हत्या की घटनाएं दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं बिहार के सभी श्रमिक भाइयों जो उन्मादियों की हिंसा के शिकार हुए हैं उनके प्रति अपनी भावपूर्ण संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु में बिहार के श्रमिकों व छात्रों पर हमले की घटना दुखद और चिन्ताजनक है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को अविलम्ब पहल कर वहां रह रहे बिहारी मजदूरों व छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की