भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जताया नीतीश पर विश्वास, कहा -बिहार का नेतृत्व उनके हाथ में सुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2020

गया। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार चुनाव में लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित रहना चाहिए जिन्होंने राज्य में कोरोना महामारी से उत्पन्न हालात को कुशलता के साथ संभाला है। गया के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी जाति और मजहब के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करती थी। मोदी जी ने और नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति की संस्कृति बदल डाली है। नरेन्द्र मोदी ने सरकार के काम के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर जनता के बीच जाने की संस्कृति शुरू की है।’’

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव : कांग्रेस ने दूसरे और तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए

उन्होंने कहा, ‘‘ बिहार में विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं। इस विकास को जारी रखना ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है।’’ नड्डा ने कहा कि आज राज्य में विकास की नई झड़ी लगी है और हमेंदेश के नौजवानों को रोजगार देना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ हमारी विकास यात्रा अंत्योदय से शुरू हुई है। उज्ज्वला स्कीम से बहुत लोगों को फायदा मिला है।’’ उन्होंने 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1.25 लाख करोड़ रू के पैकेज का जिक्र किया और आंकड़ों सहित पैकेज पर सरकार द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख किया। इससे पहले सुबह नड्डा कदमकुआं स्थित जेपी के आवास गए और जेपी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। नड्डा ने कहा कि उनके बताए आदर्शों और मूल्यों पर चलना ही हमारा संकल्प हैं।

गया में गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं को मास्क उपलब्ध कराए गए थे लेकिन कई लोग बिना मास्क लगाए भी दिखे। आम लोगों की दीर्घा में लोग पास पास रखी कुर्सियों पर बैठे थे। हालांकि मंच से बार बार लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की घोषणाएं की जा रही थी। बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी मास्‍क लगाकर पहुंची। काफी महिलओं ने गेरूआ रंग के कपड़े का मास्क लगाया हुआ था जिस पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का चित्र अंकित था। चुनावी सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जदयू के वरिष्ठ नेता सह राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह सहित गया की 10 विधानसभा सीटों पर राजग के उम्मीदवार मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal