पश्चिम बंगाल के डोमोहानी में बड़ा ट्रेन हादसा, 3 लोगों की हुई मौत, PM मोदी ने ममता से की बात

By अनुराग गुप्ता | Jan 13, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के डोमोहानी में गुरुवार की शाम गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। हादसे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा डोमोहानी में शाम पांच बजकर पांच मिनट पर हुआ है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की तस्वीरें साझा की है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान भी होगा मेट्रो ट्रेन सेवा का संचालन 

बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह से रेस्क्यू ट्रेन को भेजा गया है। इसके अलावा एक ट्रेन कटिहार से भी आ रही है। अबतक तकरीबन 20 लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। जलपाईगुड़ी के डीएम ने बताया कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तत्काल बात की और एनडीआरएफ की 2 टीमें रवाना की गई। 

प्रमुख खबरें

26 सितंबर की रात क्यों खास होगा चांद? Harvest Moon से जुड़ी ये बातें जानिए

Arunachal Pradesh में सिक्किमी Rapper UNB पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 अन्य की पहचान

Kanpur Pharma Businessman Murder | 6 लाख की सुपारी, 258 कॉल्स और 20 लाख का कर्ज! कानपुर के फार्मा कारोबारी हत्याकांड का सनसनीखेज सच आया सामने

पति की गर्लफ्रेंड रिश्तेदार नहीं, Karnataka HC ने रद्द किया BNS के तहत दर्ज क्रूरता का केस