Delhi में पानी के टैंकर की चपेट में आने से बाइक टैक्सी चालक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में कुंदन नगर के पास रविवार को एक टैंकर की चपेट में आने से 26 वर्षीय बाइक टैक्सी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को घटना की सूचना अपराह्न करीब 3:30 बजे मिली, जब पीसीआर ने गीता कॉलोनी थाने को एक दुर्घटना की सूचना दी।

एक अधिकारी ने बताया, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति पानी के टैंकर के पहिए के नीचे दबा मिला। पुलिस के अनुसार, जब टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि पीड़ित घटना के समय मोटरसाइकिल चला रहा था और बाइक टैक्सी चालक के रूप में काम करता था। अधिकारी ने बताया, वह हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन उसका सिर टैंकर के पिछले पहिये के नीचे आने से पूरी तरह से कुचल गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवासी जुबैर अली के रूप में हुई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Goddess Sita Temple In Bihar: Ayodhya के बाद अब Bihar के Sitamarhi की बारी, 3.5 साल में बनेगा मां जानकी का भव्य Temple

Maharshi Dayanand Saraswati Jayanti 2026: Back to Vedas का नारा देने वाले Maharshi Dayanand की जयंती, जानें क्या था उनका Real Message

Roger Federer के लिए फैन्स की दीवानगी , Hall of Fame समारोह के 4500 टिकट 2 मिनट में Sold Out

T20 World Cup: USA से मिले सबक के बाद बदला Team India का गेम प्लान, Suryakumar-Tilak पर नई जिम्मेदारी