बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में लगी गंभीर चोट

By रेनू तिवारी | Aug 06, 2020

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को काटें की टक्कर देने वाले आसिम रियाज की पॉपुलैरिटी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकलने के बाद आसिम रियाज लगातार वीडियो सॉन्ग में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फोलोइंग है।   वह अपनी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आसिम ने सोशल मीडिया पर जो स्टोरी शेयर की है उसे देख कर उनके फैंस हक्का बक्का रह गये।

इसे भी पढ़ें: एकता कपूर के कई मशहूर शो में काम कर चुके समीर शर्मा का शव घर में पंखे से लटका मिला

आसिम रियाज ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें एक बाइकर ने जोरदार टक्कर मार दी है। उन्होंने ये भी बताया कि ये टक्कर जानबूझ कर प्लानिंग के साथ मारी गयी है। आसिन सुबह साइकिलिंग कर रहे थे उसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मारी। उस टक्कपर में आसिम को गंधे और पैर में ज्यादा चोट आयी है। उन्होंने जो वीडियों शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि उनका घुटना फूट गया है। पैर के और हिस्से में भी चोट लगी है। इसके अलावा उनके गंधे से भी खून निकल रहा था।

इसे भी पढ़ें: दिशा की मौत के मामले में परिवार को गड़बड़ी की आशंका नहीं, पिता ने मुंबई पुलिस की जांच से जतायी संतुष्टि

आसिम ने अपनी पोस्ट में यह नहीं बताया कि आखिर वो कौन लोग थे क्या उन्हें पकड़ा गया कि नहीं? आपको बता दे कि आसिन रियाज बिग बॉस 13 के बाद पंजाबी सिंगर और एक्टर हिमांशी खुराना के साथ कई 2 वीडियो में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा दोनों का तीसरा गाना 10 अगस्त को रिलीज होने वाला है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा