Russia की संसद में अचानक PM मोदी का नाम, फिर जो हुआ...

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2026

रूस और भारत पर इस वक्त पूरी दुनिया की नजरें हैं। और इसी बीच रूस ने पहली बार अपनी संसद में भारत का नाम लेकर वह ऐलान किया है जिसने जबरदस्त तहलका मचा दिया है। यूरोप और अमेरिका की भारत के साथ ट्रेड डील ने रूस को पहली बार सतर्क और परेशान कर दिया है। इतना कि रूसी सरकार को अपनी संसद में पीएम मोदी और भारत का नाम लेकर बयान तक देने पड़ गए। और जब रूसी संसद में यह सब कुछ हो रहा था तब रूस के विदेश मंत्री लावरोव भावुक तक हो गए। दरअसल रूस की जनता और पूरी दुनिया यह जानना चाहती है कि क्या सही में भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदेगा। भारत अमेरिका डील के बाद पहली बार इन सवालों का जवाब देने के लिए खुद रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव आए और कहा कि अमेरिका भारत को हमसे दूर कर रहा है और यह सब कुछ रूस की संसद में हो रहा था। 

इसे भी पढ़ें: चुपके से खेल गया भारत! डॉलर पर पुतिन का नया बवाल, ट्रंप रह गए हैरान

यहां तक कि पीएम मोदी ने भी अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। यह कहना है रूस के विदेश मंत्री का। रूस ने अपने देश के लोगों को यह तक बताया कि भारत हमारे साथ ही रहेगा और वैसे भी सूत्र भी यह बताते हैं कि भारत भी रूस को कभी अकेला नहीं छोड़ेगा। रूसी तेल खरीदना बंद नहीं करेगा। अब ऐसे में यह सवाल है तो कि क्या वाकई भारत सच में रूस से दूर जा रहा है या फिर यह सिर्फ एक वैश्विक शक्ति संतुलन की एक बड़ी रणनीतिक चाल है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर भारत ने ऐसा कोई भी ऐलान नहीं किया है कि वो रूसी तेल खरीदना बंद करेगा। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में जगह की कमी, OCA ने भारत समेत अन्य देशों को दल सीमित रखने को कहा

Top 10 Breaking News 26 August 2026 | Islamabad Hospital Fire | Operation Economic Outcast | US-Saudi Nuclear Deal | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा

Raghubar Das बोले MMDR Act से Jharkhand को होगा फायदा, अवैध खनन पर लगेगी रोक