बढ़ेंगी बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें, लुक आउट नोटिस जारी, CM चन्नी बोले- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं

By अंकित सिंह | Dec 23, 2021

अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। पंजाब में ड्रग्स केस के आरोपी को गृह मंत्रालय की ओर से लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि पंजाब सरकार के आग्रह पर ही यह नोटिस जारी किया गया है। हालांकि इस वक्त बिक्रम मजीठिया कहां है, इसको लेकर किसी को जानकारी नहीं है। बिक्रम मजीठिया के विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है। इन सब के बीच सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह और अन्य जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी मादक पदार्थ तस्कर को बचकर जाने नहीं देगी और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मामले में कानून अपना काम करेगा। 

मजीठिया शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साले और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई हैं। उन्होंने पूर्व में खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया था। चन्नी ने कहा कि पंजाब को नशीले पदार्थों के चंगुल से निकालने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही कहा कि जहां तक ​​मजीठिया के खिलाफ मामले का संबंध है तो इसमें कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है। शिअद ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जानिए कौन हैं नेता प्रतिपक्ष ? क्या है उनकी साख

शिरोमणि अकाली दल के नेता मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया है। मजीठिया पर राज्य पुलिस ने एनडीपीएस कानून के तहत मादक पदार्थ की तस्करी का मामला दर्ज किया है। लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) पंजाब पुलिस के अनुरोध पर जारी किया गया। इस नोटिस के तहत किसी व्यक्ति के देश छोड़ने पर रोक है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले आव्रजन ब्यूरो ने नोटिस की प्रति पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (काउंटर इंटेलिजेंस), आंतरिक सुरक्षा, मोहाली को भेजी है। नोटिस में कहा गया है, ‘‘यह एलओसी तब तक लागू रहेगा जब तक कि आव्रजन ब्यूरो को इसे शुरू करने वालों से हटाने का अनुरोध प्राप्त नहीं होता है।’’ राज्य पुलिस शिरोमणि अकाली दल के नेता की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जानिए कौन हैं नेता प्रतिपक्ष ? क्या है उनकी साख

शिअद ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया

बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। वहीं शिअद ने इसे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ के चलते उठाया गया कदम करार दिया है। मुक्तसर में पत्रकारों से बातचीत में शिअद नेता प्रकाश सिंह बादल ने कहा, ‘‘हमें पहले से यह पता था।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बादल परिवार और मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज कराने और उनकी गिरफ्तारी के लिए राज्य पुलिस के तीन प्रमुखों को बदला। पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल ने कहा, ‘‘आप जहां चाहते हैं, मुझे वहां ले चलिए, मैं तैयार हूं। इस प्रकार से प्रतिशोध लेने वाली हर सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।’’ 

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda