बिलासपुर की धरती पर बिखरा है गौरवशाली परम्पराओं और संस्कृति का खजाना

By प्रीटी | Sep 10, 2020

छत्तीसगढ़ राज्य भारत की गौरवशाली परम्पराओं, इतिहास और आदिवासी संस्कृति का खजाना है। यहाँ पर वैसे तो हर जिले में देखने के लिए बहुत कुछ है लेकिन आज बात करते हैं बिलासपुर की। नया रायपुर से 92 किलोमीटर उत्तर में स्थित बिलासपुर में ही राज्य का उच्च न्यायालय भी स्थित है। चाहे यहां के सुगंधित दूबराज चावल की बात हो या हथकरघा उद्योग की या फिर कोसे की साड़ियों की, यह सब देश-विदेश में खूब प्रसिद्ध है।

बिलासपुर की संस्कृति की झलक देखते ही बनती है। यहाँ राष्ट्रीय पर्वों को तो उत्साह के साथ मनाया ही जाता है साथ ही स्थानीय पर्वों जैसे- सुआ-नृत्य, भोजली, रावत-नाच, पोला इत्यादि भी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाये जाते हैं। बिलासपुर के पर्यटन स्थलों की बात करें तो इनमें मल्हार, अमरकंटक-नर्मदा और सोन नदी का उद्गम, कानन-पेंडारी चिड़ियाघर, ताला गाँव-रूद्र शिव की प्रतिमा, सेतगंगा का श्रीरामजानकी मन्दिर, रतनपुर का महामाया मन्दिर, अय्यप्प मन्दिर, तिफरा पुल के पास, खुडिया एवं खूटाघाट बाँध, रतनपुर, रानी सती मन्दिर, मनोरंजन पार्क, अचानकमार वाइल्डलाइफ सेंचुरी एवं टाइगर रिज़र्व, चैत्तुरगढ, पाली, कोरबा, मरीमाई मंदिर भनवारटंक, नर्मदा धाम बेलपान, विजयपुर किला शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में एक है पुडुचेरी

बिलासपुर शहर के भीतर दर्शनीय स्थानों की बात करें तो विवेकानंद उद्यान, दीनदयाल उद्यान, ऊर्जा-पार्क, स्मृति-वन, यातायात-पार्क (बिलासपुर-सीपत रोड के लगरा ग्राम में स्थित), बिलासा ताल, रामकृष्ण आश्रम (कोनी), अरपा रिवर व्यू, स्मृति वाटिका, काली मंदिर तिफरा, महामाया मन्दिर नगोई (नौगई) ग्राम पंचायत नगोई, वाटर पार्क (तिफरा) और वंडर वर्ल्ड शामिल हैं।

बिलासपुर में औद्योगिक ईकाइयाँ भी अच्छी संख्या में हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में बिलासपुर का देश में एक महत्त्वपूर्ण स्थान है। बिलासपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों के विद्युत-गृहों से लगभग दस हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली का उत्पादन होता है। यही नहीं कोयला उत्पादन में भी बिलासपुर संभाग के कोरबा का विशिष्ट स्थान है। बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में तिफरा-सिरगिट्टी तथा सिलपहरी महत्त्वपूर्ण हैं। बिलासपुर में बड़े-बड़े शॉपिंग माल्स के अलावा कई मल्टीप्लेक्स भी हैं।

इसे भी पढ़ें: 'बीच' के अलावा, गोवा में ये भी हैं घूमने लायक जगहें

बिलासपुर आना चाहें तो यह शहर भारत के लगभग सभी राज्यों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा बिलासपुर से राज्य के लगभग सभी हिस्सों को जोड़ने के लिए बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा मुंबई तथा कोलकाता से जुडा हुआ है। बिलासपुर शहर से निकटतम हवाई अड्डा रायपुर स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा लगभग 131 किलोमीटर की दूरी पर है।

-प्रीटी

प्रमुख खबरें

जयशंकर का America को दो टूक, आतंकवाद पर Zero Tolerance, वैध यात्रियों के Visa में न हो देरी

भारत टारगेट नहीं, US Visa Policy में बदलाव के बीच Marco Rubio ने की Indians की तारीफ

India-US की दोस्ती में नया अध्याय, 10 साल के लिए Defence Deal रिन्यू, Underwater निगरानी पर करार

Ukraine से West Asia तक... Delhi में S. Jaishankar और US नेता Rubio के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति