By अंकित सिंह | Nov 04, 2025
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को जयरामनगर स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह टक्कर एक लोकल यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच हुई। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। यात्री ट्रेन कोरबा से बिलासपुर जा रही थी।