पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं बिलावल भुट्टो, SCO की वर्चुअल बैठक पर पाकिस्तान की टिप्पणी का भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2023

भारत की अध्यक्षता में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की वर्चुअल प्रारूप में आयोजित की जाने वाले शिखर सम्मेलनों पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह सोचना किसी के लिए भी धृष्टता होगी कि वर्चुअल मोड में आयोजित होने वाली एससीओ बैठक में एक कारक या एक व्यक्ति की भूमिका रही होगी। एससीओ शिखर सम्मेलन पर मुझे लगता है कि हमने उन विभिन्न कारकों के बारे में दो या तीन से अधिक अवसरों पर बात की है, जिनके कारण वर्चुअल मोड में एससीओ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। 

इसे भी पढ़ें: Bilawal Bhutto Taliban: बिलावल भुट्टो की तालिबान को गीदड़भभकी, अफगानिस्‍तान के अंदर घुसकर करेंगे कार्रवाई

आईसीसी विश्व कप पर

भारत की यात्रा के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सुरक्षा चिंता के बारे में पूछे जाने पर, अरिंदम बागची ने कहा, "मैच के मोर्चे पर हमें उम्मीद है कि यह एक अच्छा मैच है, न कि युद्ध। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के साथ आईसीसी विश्व में भाग लेने वाले किसी भी अन्य देश की तरह ही व्यवहार किया जाएगा

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव