SCO Summit के लिए गोवा पहुंचे बिलावल भुट्टो, PAK PM बोले- हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध

By अंकित सिंह | May 04, 2023

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भूट्टो जरदारी भारत के दौरे पर हैं। यह बैठक गोवा में हो रहा है। बिलावल भुट्टो गोवा पहुंच चुके हैं। इस सब के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भी बयान सामने आया है। शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत में विदेश मंत्रियों की बैठक की एससीओ परिषद में भाग लेने का पाकिस्तान का निर्णय एससीओ चार्टर और बहुपक्षवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता के अपने साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

इसे भी पढ़ें: रूस, चीन, पाकिस्तान समेत 8 सदस्य देशों के विदेश मंत्री मेहमान, जयशंकर मेजबान, SCO की बैठक का क्या रहेगा एजेंडा?

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने हाल ही में कहा था कि विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत में एससीओ-सीएफएम के इतर, मित्र देशों के अपने समकक्षों के साथ मुलाकात भी करेंगे। उसने कहा था कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री की अपने भारतीय समकक्ष के साथ कोई बैठक प्रस्तावित नहीं है। बिलावल के पहले हिना रब्बानी खार ने 2011 में शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की विदेश मंत्री के रूप में भारत की यात्रा की थी। भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिजस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान एससीओ के सदस्य देशों में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक