Pak Assembly में बोले बिलावल भुट्टो, इमरान खान खो चुके हैं बहुमत, मैदान छोड़कर भाग गए कप्तान

By अंकित सिंह | Apr 09, 2022

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में आज इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा हो रही है। विपक्ष लगातार इमरान खान की सरकार के खिलाफ एकजुट है। इसी कड़ी में आज नेशनल असेंबली में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने इमरान खान पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। बिलावल भुट्टो ने दावा किया कि इमरान खान बहुमत खो चुके हैं और यही कारण है कि कप्तान मैदान छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि इमरान खान सदन में मौजूद नहीं है। इसके साथ ही बिलावल भुट्टो ने स्पीकर से अपील कि कि आप कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मतदान कराएं। उन्होंने कहा कि स्पीकर भी कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: पाक विदेश मंत्री बोले- दिल्ली में RSS की सोच वाली सरकार, वह कश्मीरियों को जकड़े रखना चाहती है

नेशनल असेंबली में पाकिस्तान के विदेश मंत्री और PTI नेता शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है और इसका बचाव करना सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश फैसला करेगा। भूल जाओ कि मैं पीटीआई के सदस्य के रूप में बोल रहा हूं। मैं अब एक पाकिस्तानी के रूप में बोल रहा हूं, कृपया इस देश को संवैधानिक संकट में न डालें। उन्होंने कहा कि मैं पटल पर लाना चाहता हूं कि अमेरिका के NSA ने हमारे NSA को कॉल कर न जाने के लिए कहा। मुझे बताएं कि ऐसा कहां होता है कि एक संप्रभु देश को उसके द्विपक्षीय दौरे से रोका जाए?

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया