एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत जाना ‘उत्पादक, सकारात्मक’ रहा : Bilawal Bhutto

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में भारत में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने का फैसला उनके देश के लिए ‘उत्पादक और सकारात्मक’ साबित हुआ। सीनेट की विदेश मामलों की स्थायी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए बिलावल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके मंत्रालय के लिए यह अहम था कि पाकिस्तान के मामले और उसके दृष्टिकोण को न केवल भारत, बल्कि एससीओ के अन्य भागीदार देशों के समक्ष पेश किया जाए।

बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान देश हित में आतंकवाद से लड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वर्ष 2026-27 में एससीओ सम्मेलन की मेजबानी करेगा। बिलावल ने उम्मीद जताई कि भारतीय विदेश मंत्री इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

प्रमुख खबरें

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन