भारत के साथ शांति के लिए तैयार है...सिंधु पर खून बहाने की धमकी देने वाले बिलावल पाकिस्तान की संसद में मिमियाने लगे

By अभिनय आकाश | May 06, 2025

पहले धमकी और फिर गिड़गिड़ाहट पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टों ने जब सिंधु जल संधि को लेकर भारत को खून बहाने की धमकी दी थी तो पूरा देश गुस्से में था। लेकिन अब हालत ये हो गई है कि बिलावल खुद बातचीत के लिए हाथ जोड़ते फिर रहे हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांति के लिए तैयार है। उन्होंने कुछ दिन पहले सिंधु जल संधि के निलंबन पर खून-खराबे की धमकी देने वाली अपनी टिप्पणी से पीछे हटते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांति के लिए तैयार है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत को धमकाने वाली खोखली बयानबाजी के बाद शांति की मांग की है। (एएफपी) पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत को धमकाने वाली खोखली बयानबाजी के बाद शांति की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: मोदी का अपमान सुन तालियां बजा रहे थे पाकिस्तानी, फिर अचानक हुआ ऐसा खेल, उड़ गए सबके होश!

पहले शेर बनकर दहाड़ने वाले बिलावल भुट्टो अब मिमियाते हुए नजर आ रहे हैं। एआरवा न्यूज से बात करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि हमने भारत को बातचीत का ऑफर दिया था। दुनिया के कई देश भारत पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करना चाहते हैं। मतलब अब पाकिस्तान भारत से हाथ जोड़कर बात करने की गुजारिश कर रहा है। लेकिन भारत ने भी साफ कर दिया कि अब बातचीत तो नहीं होगी और न कोई रियायत होगी। पाकिस्तान को मोदी सरकार का साफ संदेश है कि अब बात केवल एक ही भाषा एक्श की भाषा में होगी। ये वही पाकिस्तान है जो बातचीत की बात करता है और हर बार धोखा देता है, हमला करता है। फिर माफी मांगता फिरता है। 

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित