By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2023
हैदराबाद। तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद और विधायक द्वारा गुजरात सरकार के एक कार्यक्रम के दौरान 2002 के बिल्कीस बानो मामले के एक दोषी के साथ मंच साझा करने पर भाजपा की कड़ी निंदा की है। बीआरएस से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कविता ने कहा, “ बिल्कीस बानो के बलात्कारी खुलेआम भाजपा के सांसदों और विधायकों के साथ मंच साझा करते हैं। हम एक समुदाय के रूप में क्या बन गए हैं कि महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों के अपराधियों को सम्मानित किया जा रहा है और उन्हें मंच दिया जा रहा है जबकि पीड़ित न्याय की गुहार लगा रहे हैं।