बिलकिस बानो मामला: 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ याचिका, 29 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2022

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में ग्यारह दोषियों की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर गुजरात सरकार द्वारा दायर की गई प्रतिक्रिया बहुत भारी है। जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने  सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को गुजरात सरकार द्वारा हलफनामे पर जवाब दाखिल करने का समय भी दिया है। कोर्ट ने मौखिक रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि ये एक बहुत बड़ा जवाब है। एक जवाब में इतने सारे फैसले। तथ्यात्मक बयान कहां है, दिमाग का उपयोग कहां है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दिया कि इसे टाला जा सकता था, मैं सहमत हूं।

इसे भी पढ़ें: कोर्ट का कहना है कि सरकार जीएसटी के बाद उत्पाद शुल्क में छूट जारी रखने के लिए बाध्य नहीं है

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को गुजरात सरकार द्वारा हलफनामे पर जवाब दाखिल करने का समय भी दिया है। अपने जवाबी हलफनामे में गुजरात सरकार ने कहा कि उसने 1992 की छूट नीति के अनुसार मामले के सभी ग्यारह दोषियों को रिहा करने का फैसला किया क्योंकि उन्होंने जेल में 14 साल से अधिक समय पूरा किया और उनका व्यवहार अच्छा पाया गया। 

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, भारत ने कहा- आम लोगों को निशाना बनाना बंद हो

पूर्व DGP R Sreelekha ने बताई पार्षद पद छोड़ने के विचार की वजह, काम में देरी से थीं निराश

Navratri Diet: 9 दिन के व्रत में कमजोरी दूर करेगी ये खास पौष्टिक फलाहारी थाली

Suzlon लगाएगी 550 करोड़ रुपये में तीन AI आधारित विंड ब्लेड संयंत्र