By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2026
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने यौन उत्पीड़न के अपराधी जेफ्री एप्स्टीन संबंधी मामले की जांच कर रहे सांसदों के समक्ष अपनी गवाही देते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ‘‘कुछ भी गलत नहीं किया’’ और उन्हें ‘‘एप्स्टीन द्वारा उत्पीड़न किए जाने का कोई संकेत नहीं’’ दिखा। न्यूयॉर्क के चैप्पाक्वा में बंद कमरे में यह पहली बार हुआ जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को संसद के सामने गवाही देने के लिए बाध्य होना पड़ा।
हिलेरी क्लिंटन ने सांसदों से कहा था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि एप्स्टीन ने कम उम्र की लड़कियों का यौन शोषण कैसे किया और उन्हें एप्स्टीन से मुलाकात के बारे में भी कुछ याद नहीं है।