Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

By Ankit Jaiswal | May 25, 2026

फुटबॉल विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले राजनीति और खेल दोनों को लेकर बड़ी चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है, वहीं दूसरी ओर स्पेन ने अपने विश्व कप दल का ऐलान कर दिया है। खास बात यह रही कि स्पेन की टीम में एक भी रियल मैड्रिड खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।

गौरतलब है कि ईरान को अपने तीनों ग्रुप मुकाबले अमेरिका में खेलने हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम के ठहरने को लेकर विवाद सामने आया है। इस मामले को लेकर अब खेल और कूटनीति दोनों स्तर पर चर्चा हो रही है।

उधर स्पेन के मुख्य कोच लुइस दे ला फुएंते ने विश्व कप के लिए 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में युवा स्टार लामिन यामाल को शामिल किया गया है, जबकि रियल मैड्रिड का कोई भी खिलाड़ी अंतिम दल में जगह नहीं बना सका हैं।

बता दें कि स्पेन की टीम 2022 विश्व कप में अंतिम 16 चरण से बाहर हो गई थी, लेकिन उसके बाद यूरो 2024 जीतकर उसने शानदार वापसी की थी। इसी वजह से इस बार भी स्पेन को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा हैं।

स्पेन अपना पहला मुकाबला 15 जून को केप वर्डे के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम का सामना सऊदी अरब और उरुग्वे से होगा। कोच लुइस दे ला फुएंते ने कहा कि लामिन यामाल, निको विलियम्स और मिकेल मेरिनो की फिटनेस को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं है और उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी पहले मुकाबले तक पूरी तरह तैयार रहेंगे।

स्पेन की टीम में गोलकीपर के तौर पर उनाई सिमोन, डेविड राया और जोआन गार्सिया को चुना गया है। रक्षा पंक्ति में मार्क कुकुरेला, पाउ कुबार्सी, आयमेरिक लापोर्टे, अलेजांद्रो ग्रिमाल्डो, पेड्रो पोरो, एरिक गार्सिया, मार्कोस ल्योरेन्ते और मार्क पुबिल शामिल है।

मध्य पंक्ति में गावी, रोड्री, पेड्री, मार्टिन जुबिमेंदी, फाबियान रूइज, अलेक्स बेना और मिकेल मेरिनो को जगह मिली है। वहीं आक्रमण में लामिन यामाल, निको विलियम्स, दानी ओल्मो, फेरान टोरेस, मिकेल ओयारजाबाल, येरेमी पिनो, बोरखा इग्लेसियास और विक्टर मुन्योस को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि डीन हुइसेन, दानी कार्वाजाल और रॉबिन ले नॉर्मांद जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं बार्सिलोना के फर्मिन लोपेज चोट के कारण बाहर हो गए हैं। स्पेन विश्व कप से पहले इराक और पेरू के खिलाफ अभ्यास मुकाबले भी खेलेगा। कोच ने कहा कि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी जरूर महसूस होगी, लेकिन नई पीढ़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav