By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2022
सियोल, 17 अगस्त (एपी)। जानेमाने उद्योगपति बिल गेट्स ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया से कोविड-19 जैसी संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में और सहयोग करने का आह्वान किया। गेट्स ने इस बात पर जोर भी दिया कि दुनिया को अगली महामारी के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने की आवश्यकता है। गेट्स ने सियोल में दक्षिण कोरिया के जनप्रतिनिधियों से बात करते हुए, मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया जिसमें टीके विकसित करने के प्रयास शामिल हैं, जो कोरोना वायरस की व्यापक श्रृंखला के खिलाफ प्रभावी होंगे। उन्होंने इसे वैश्विक स्वास्थ्य में ‘‘संकट के क्षण’’ करार दिया।