Parliament Winter Session: तंबाकू, पान मसाला पर जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की जगह लेने वाले विधेयक लोकसभा में होंगे पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

सरकार जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर खत्म होने के बाद भी तंबाकू, पान मसाला और अन्य हानिकारक वस्तुओं पर कुल कर भार समान बनाए रखने के लिए दो विधेयक लोकसभा में पेश कर सकती है। इनके जरिये जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उपकर लगाया जाएगा। केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 तथा स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 को सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी।

इसके तहत उन मशीनों या प्रक्रियाओं पर उपकर लगाया जाएगा, जिनके माध्यम से उक्त वस्तुओं का निर्माण या उत्पादन किया जाता है। वर्तमान में तंबाकू और पान मसाला पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है, और इसके साथ ही अलग-अलग दरों पर मुआवजा उपकर भी वसूला जाता है।

प्रमुख खबरें

बिहार का Makhana पहुंचा Canada, CM सम्राट चौधरी बोले- लोकल से ग्लोबल

Pakistan के Broad Peak पर हिमस्खलन के बाद 4 पर्वतारोहियों के शव मिले, 6 अब भी लापता

Shraddha Walkar case: सुनवाई की समय-सीमा तय करने से Delhi High Court का इनकार

Apple ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड Revenue कमाया, बढ़ा चिप लागत का दबाव