बांग्लादेश के विमान चालक को आया हार्ट अटैक, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

नागपुर। बिमान बांग्लादेश के मस्कट से ढाका जा रहे एक विमान के चालक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद आपात स्थिति में विमान नागपुर में उतारना पड़ा। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस बोइंग विमान में 126 यात्री सवार थे। विमान को पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर आपात स्थिति में उतारा गया और विमान चालक को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रमुख खबरें

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज

Ahmedabad: Sabarmati Jail के भजिया हाउस को 2.5 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा तीन मंजिला हेरिटेज कॉम्प्लेक्स

London में CM Joseph Vijay का कार्यक्रम Metropolitan Police ने सुरक्षा कारणों से किया रद्द