Bindyarani Devi: वेटलिफ्टिंग में भारत जीता चौथा मेडल बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2022

भारत की बिंदियारानी देवी ने भारोत्तोलन में महिलाओं की 55 किलोग्राम श्रेणी में देश को रजत पदक दिलाया और इसी के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की इस प्रतियोगिता में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। मीराबाई चानू के स्वर्ण पदक जीतने के बाद 23 वर्षीय बिंदियारानी ने स्नैच वर्ग में 86 किलोग्राम वजन उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद क्लीन एंड जर्क में 116 किलोग्राम वजन उठाकर इन खेलों का रिकॉर्ड बनाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई दी।

उन्होंने स्नैच और कुल वजन के मामले में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। इंग्लैंड की फ्रेयर मॉरो ने 198 किलोग्राम (89 और 109 किलोग्राम) वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। बिंदियारानी ने कहा, ‘‘यह राष्ट्रमंडल खेलों में मेरा पहला पदक है और मैं रजत पदक जीतकर एवं खेलों में रिकॉर्ड बनाकर बहुत खुश हूं।’’ चानू की तरह बिंदियारानी भी मणिपुर की रहने वाली है। बिंदियारानी के पिता एक किसान हैं और उनकी एक किराने की दुकान भी है। उन्होंने 2019 में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता था और 2021 में रजत पदक अपने नाम किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर