अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु, बेटी देवी और पति करण संग पहुंचीं घर, देखें तस्वीरें

By रेनू तिवारी | Nov 16, 2022

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में अपने जीवन में एक बेटी का स्वागत किया है। बॉलीवुड पावर कपल अब अपनी बेटी को लेकर अस्पताल से अपने घर लौट आये हैं। घर लौटने के दौरान मुंबई में उनके घर के बाहर पैपाराजी ने तीनों की तस्वीरें क्लिक की है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आप बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को उनकी प्यारी बेटी के साथ देख सकते हैं। बिपाशा ने बेटी को अपनी गौद में बिठा रखा हैं। 

बॉलीवुड कपल शादी के छह साल बाद एक बेटी के माता-पिता बने हैं। उन्होंने बच्ची का नाम देवी रख दिया है। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ खुशखबरी साझा की। एक्ट्रेस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में बिपाशा और करण नवजात के पैर पकड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, "धन्य।" देवी बसु सिंह ग्रोवर हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य हैं।" 

प्रमुख खबरें

नौकरी छोड़ो या कब्र में जाओ! कश्मीरी पंडितों पर फिर छाया 1990 का काला साया, LeT ने जारी की 7000 पंडितों की हिट-लिस्ट

भारत को पूरा सपोर्ट, जिनपिंग के आने से पहले बोला चीन

Rahul Gandhi ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, Harpal Cheema के इस्तीफे की मांग

New Hampshire Primary Elections: जॉन सुनुनू और Chris Pappas के बीच सीनेट सीट के लिए होगा सीधा मुकाबला