शादी के 6 साल बाद 43 की उम्र में मां बनने वाली है बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर के साथ शेयर की अपने बेबी बंप की तस्वीर

By रेनू तिवारी | Aug 16, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और पति करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। शादी के छह साल बाद दोनों का पहला बच्चा है। बिपाशा बसु के प्रेंग्नेंट होने की खबरें बहुत पहले आ गयी थी लेकिन उन्होंने ऑफिशियली तौर पर इसके बारे में कुछ नहीं कहा था लेकिन अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर करके अरने मां बनने की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। 

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड सिंगर राहुल जैन पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज 


बिपाशा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- " एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन के चश्मे में एक और अनूठी छाया को जोड़ती है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा ज्यादा कंपलीट हो गए हैं। हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे। सिर्फ दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार, देखने में थोड़ा अनुचित लग रहा था। इसलिए हम जो कभी दो थे, अब तीन हो जाएंगे। ये हमारे प्यार की निशानी है, हमारा बच्चा जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगा और हमारी खुशियों में इजाफा करेगा. आपके बिना शर्त प्यार, आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद. आप हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और सुंदर जीवन बनाने के लिए धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें: साउथ स्टार्स की दिखी देशभक्ति, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने फेंस को ऐसे दी बधाई 


बिपाशा बसु की मुलाकात करण सिंह ग्रोवर से 2015 में फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस जोड़े ने अप्रैल 2016 में बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी की। बाद में उन्होंने अपने उद्योग मित्रों के लिए एक रिसेप्शन की मेजबानी की, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने भाग लिया। इस जोड़ी ने वेब-सीरीज़ डेंजरस में सह-अभिनय किया।


प्रमुख खबरें

Iran President Ebrahim Raisi की मौत का M फैक्टर, हेलीकॉप्टर क्रैश का बड़ा खुलासा!

सोनिया, खरगे, राहुल और कई कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Manish Sisodia को फिर लगा झटका, 31 मई तक बढ़ गई न्यायिक हिरासत

Delhi liquor scam case: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, दिल्ली HC ने 31 मई तक बढ़ाई हिरासत