साउथ स्टार्स की दिखी देशभक्ति, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने फेंस को ऐसे दी बधाई

south stars
ANI
निधि अविनाश । Aug 15 2022 7:49PM

बॉलीवुड की हस्तियों ने भी हर घर तिरंगा अभियान में जमकर हिस्सा लिया वहीं अब साउथ इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सेलिब्रेशन की तुस्वीरें पोस्ट की है। अल्लू अर्जुन, यश, चिरंजीवी और कई अन्य सितारों ने अपने सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस 2022 पर फेंस को शुभकामनाएं दीं।

भारत ने 15 अगस्त, 2022 को अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। देश में लोग बड़े उत्साह के साथ इस दिन को मना रहे हैं। 'हर घर तिरंगा' अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने से लेकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तक, भारतीय नागरिक स्वतंत्रता की भावना का जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बॉलीवुड की हस्तियों ने भी हर घर तिरंगा अभियान में जमकर हिस्सा लिया वहीं अब साउथ इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सेलिब्रेशन की तुस्वीरें पोस्ट की है। अल्लू अर्जुन, यश, चिरंजीवी और कई अन्य सितारों ने अपने सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस 2022 पर फेंस को शुभकामनाएं दीं।

साउथ स्टार्स ने मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस

केजीएफ स्टार यश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में अपनी पत्नी राधिका पंडित और दो बच्चों आयरा और यथर्व की एक तस्वीर साझा की। चारों हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा, "हमारे तिरंगे को देखने का अनोखा गौरव - साहस, सच्चाई और प्रगति का अवतार - ऊंची उड़ान। यहां मेरे सभी साथी भारतीयों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।" वहीं अल्लू अर्जुन ने अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह एक बर्फीले स्थान के बीच राष्ट्रीय ध्वज पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए पुष्पा एक्टर ने कैप्शन में लिखा, '75वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को गहरा सम्मान. वंदे मातरम।'

इसे भी पढ़ें: हाई जोश के साथ BSF के जवानों के साथ Ayushmann Khurrana ने मनाया आजादी का जश्न, यहाँ देखें वीडियो

मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में, चिरंजीवी सक्रिय रूप से 'हर घर तिरंगा' अभियान में भाग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। दूसरी तस्वीर में वह सलामी देकर तिरंगे झंडे को सम्मान देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए चिरंजीवी ने कैप्शन में लिखा, "युवा भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस के 75 साल की बधाई !! 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़