बिरंची नारायण साहू ने सेबी के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार संभाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2023

बिरंची नारायण साहू ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है और वह वित्तीय जांच विभाग का कामकाज देखेंगे। सेबी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले साहू सेबी में मुख्य महाप्रबंधक थे और 1996 में इस नियामकीय संस्था में शामिल होने के बाद से उन्होंने कई पदों पर काम किया है। उन्होंने पूर्व में जांच, निवेश प्रबंधन, मानव संसाधन, बाजार मध्यस्थ विनियमन और पर्यवेक्षण और पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय (ईआरओ) सहित विभिन्न विभागों में काम किया है।

साहू भारतीय लागत लेखाकार संस्थान से लागत लेखाकार हैं और उनके पास उत्कल विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने 2025 को बताया नागरिक-केंद्रित सुधारों का महावर्ष, बोले- रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत

New Year Party Venue: दिल्ली-NCR में न्यू ईयर पार्टी का प्लान? इन पार्टी हब्स में कपल्स की पहली पसंद

T20 World Cup 2026 से पहले श्रीलंका का मास्टरस्ट्रोक, Lasith Malinga बने तेज गेंदबाजी सलाहकार

UP BJP में ब्राह्मण विधायकों के भोज पर बवाल, क्या पंकज चौधरी का बयान उल्टा पड़ा?