New Year Party Venue: दिल्ली-NCR में न्यू ईयर पार्टी का प्लान? इन 'पार्टी हब्स' में कपल्स की पहली पसंद

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 30, 2025

क्या आप भी नए साल का जश्न मनाने के लिए अच्छी पार्टी प्लेसिस की सर्च कर रहे हैं? आप भी ऐसी जगहें खोज रहे हैं, जहां पार्टी हब की वाइव हो। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग न्यू ईयर के जश्न के लिए क्लब में जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इन जगहों पर जरुर जा सकते हैं। यहां पर आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा भी अच्छी होती है और माहौल भी पार्टी जैसी ही रहता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए यह जगहें काफी सेफ होती है, क्योंकि यहां चारों तरफ आपको पार्टी करने आए लोग नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं दिल्ली-एनसीआर की पार्टी हब कही जानेवाली जगहों के बारे में बताते हैं।

गार्डन गैलेरिया, नोएडा

नोएडा के GIP मॉल के बिल्कुल पास स्थित है गार्डन गैलेरिया भी है, जो पार्टी के लिए एकदम बेस्ट जगह है। खासतौर पर 31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान यहां का माहौल पूरी तरह से मस्त रहता है। यहां सिर्फ नोएडा ही नहीं बल्कि दिल्ली से भी लोग यहां पार्टी के लिए आते हैं। इधर कई पब्स और रेस्टारेंट्स देखने को मिल जाएंगे। यदि आप लाइव डीजे, डांस फ्लोर और तेज म्यूजिक पसंद करते हों या फिर दोस्तों के साथ बैठकर आराम से ड्रिंक और डिनर एन्जॉय करना चाहते हैं, दोनों तरह के ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे।

- कैसे पहुंचे- नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन यहां आप पहुंच सकती हैं।

कनॉट प्लेस, दिल्ली

न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए कनॉट प्लेस पूरी तरह लाइट, म्यूजिक और भीड़ की भरमार होती है। यहां पर अलग-अलग पब्स अलग-अलग म्यूजिक थीम होती है, कहीं बॉलीवुड, कहीं पंजाबी तो कहीं रॉकिंग, हर एक कल्ब में आपको ऑप्शन मिल जाएंगे। अपने मन पसंद के हिसाब से पार्टी कर सकते हैं। वहीं, सेफ्टी और सिक्योरिटी का भी खासा इंतजाम मौजूद रहता है, जिससे लोग मजे से जश्न कर सकते हैं।

- कैसे पहुंचे- कनॉट प्लेस और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकती हैं।

साइबर हब, गुरुग्राम

अगर आप गुरुग्राम के आस-पास रहते हैं, तो आप साइबर हब में नए साल की पार्टी कर सकते हैं। दिल्ली से लोग स्पेशल यहां पार्टी करने के लिए आते हैं। नए साल के जश्न के लिए यह जगह काफी खूबसूरत है, यहां पर पार्टी के साथ ही टेस्टी खाने का भी मजा ले सकते हैं। दोस्तों के साथ यहां पर पार्टी का एक अलग ही मजा आता है।

कैसे पहुंचे- सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकते हैं।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!