बीरभूम हिंसा: CBI का बड़ा एक्शन, मुंबई से 4 लोगों को किया गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2022

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के बाद हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। सीबीआई ने इस मामले में मुंबई से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने कहा कि पिछले महीने कम से कम नौ लोगों की जान लेने वाले बीरभूम हिंसा मामले में अपनी पहली गिरफ्तारी हुई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को मुंबई से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने बीरभूम हिंसा मामले में बप्पा शेख और शब्बू शेख समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें ट्रॉजिंट रिमांड के लिए मुंबई की अदालत में पेश किया गया है। सीबीआई ने उन्हें मोबाइल ट्रैकिंग के जरिये गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि रामपुरहाट में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई थी। यहां कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। आग से जलकर 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 3 महिलाएं भी शामिल थीं। बीरभूम हिंसा में कोलकाता हाईकोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की थी। 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला