जम्मू से बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, पहला जत्था हुआ रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2016

जम्मू। सीमांत जिले पुंछ की पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित बूढ़ा अमरनाथ के लिए आज जम्मू से यात्रा शुरू हो गई। दर्शन के लिए 1,088 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताता, ‘‘पुंछ के पहाड़ों में स्थित बूढ़ा अमरनाथ के लिए जम्मू से यात्रा शुरू हो गई। आज सुबह तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ।’’ उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर आधार शिविर से 642 पुरूष, 405 महिलाएं और 41 बच्चों समेत कुल 1,088 तीर्थयात्रियों का जत्था 33 वाहनों में सवार होकर रवाना हुआ।

 

आज सुबह उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने यात्रा के पहले जत्थे को आधार शिविर से रवाना किया। बाबा बूढ़ा अमरनाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान शिव का मंदिर जम्मू से 290 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसे ‘‘चट्टानी बाबा अमरनाथ मंदिर’’ भी कहा जाता है। यह मंदिर समुद्र तट से 4,600 फुट की ऊंचाई पर है। यात्रा का समापन 18 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगा।

 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव