कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर, वाराणसी में कटा केक, गरीबों को बांटें गए फल

By आरती पांडे | Jan 12, 2022

वाराणसी। कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का 50वां जन्मदिवस, आज वाराणसी के चौक स्थित कैंप कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं 389 शहर दक्षिणी विधानसभा के भावी प्रत्याशी विपिन मेहता के नेतृत्व में जन्मदिन का यह खास आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भावी प्रत्याशी विपिन मेहता ने बताया कि, आज आदरणीय प्रियंका जी के जन्मदिवस पर हम, बाबा विश्वनाथ एवं मां अन्नपूर्णा से प्रार्थना करते हैं कि, आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस  पूर्ण बहुमत से जीते और उत्तर प्रदेश का नेतृत्व प्रियंका गांधी जी करें। इस अवसर पर राजेंद्र तिवारी, विपिन मेहता, नीलू यादव, महेश नवलगढिया, हरि अग्रवाल, नंदी यादव, विजय कपूरिया, विजय उपाध्याय, गोरखनाथ यादव, आकाश त्रिपाठी, उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: BHU में नर्सिंग स्टाफों का धरना अब भी जारी, नारेबाजी करते हुए निकाला कैंडल मार्च

यूथ कांग्रेस की टीम ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर की अगुवाई में भिखारियों को फल वितरित कर, तो महानगर युवा कांग्रेस ने 26 वृद्ध माताओ को कम्बल भेंट कर, उन्हें सम्मानित कर मातृ शक्ति के रूप में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच