Manu Bhaker Birthday: देश की 'Golden Girl' का जन्मदिन, जानें कैसे बनीं शूटिंग की सनसनी

By अनन्या मिश्रा | Feb 18, 2026

प्रतिभाशाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर आज यानी की 18 फरवरी को अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि मनु भाकर देश की आजादी के बाद ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। मनु भाकर ओलंपिक मेडल जीतने वाली इकलौती भारतीय महिला शूटर हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने निशानेबाजी में आने से पहले टेनिस, मुक्केबाजी और स्केटिंग जैसे खेलों में इंट्रेस्ट दिखाया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर मनु भाकर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

निशानेबाजी की शुरूआत

मनु भाकर हमेशा से स्केटिंग, बॉक्सिंग और टेनिस जैसे खेल खेलना पसंद करती थीं। लेकिन 14 साल की उम्र में मनु ने निशानेबाजी में हाथ आजमाने का फैसला किया। वहीं 16 साल की उम्र में मनु भाकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया था। फिर साल 2020 में उनको अर्जुन पुरस्कार और साल 2019 में उनको सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनको साल 2018 में अर्जेंटीना में आयोजित युवा ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजावाहक के रूप में चुना गया था।

ओलंपिक में दो मेडल

युवा शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल दिलाया था। पेरिस ओलंपिक में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लिया था। इसके फाइनल मुकाबले में वह कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ