Rashmika Mandanna Birthday: 'National Crush' Rashmika Mandanna का बर्थडे, जानें कैसे बनीं Film Industry की Golden Girl

By अनन्या मिश्रा | Apr 05, 2026

आज यानी की 05 अप्रैल को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। रश्मिका उन हिरोइनों में से एक हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही शोहरत का ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो किसी के लिए किसी सपने से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में सुपरहिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में भी रश्मिका मंदाना को काफी लकी माना जाता है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

ग्लैमर की दुनिया में दिलचस्पी

साल 2014 में जब रश्मिका ग्रेजुएशन कर रही थीं, तो उनको पहली बार टाइम्स ने फ्रेश फेस के लिए चुना था। इस सम्मान ने उनके मन में ग्लैमर की दुनिया की ओर दिलचस्पी जगाई।  वहीं रश्मिका को मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का मौका मिला। एक अखबार में रश्मिका का विज्ञापन देखने के बाद क्रिक पार्टी के मेकर्स ने उनको अपनी फिल्म में चांस दिया। साल 2016 में क्रिक पार्टी रिलीज हुई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। अपनी पहली फिल्म से वह फिल्मी दुनिया की स्टार बन गईं। फिर साल 2017 में रश्मिका ने 'चमक' और 'अंजनिपुत्र' जैसी फिल्मों में काम किया।

इस फिल्म से मिली जबरदस्त शोहरत

वहीं साल 2018 में रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गीता गोविंदम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने लीड रोल निभाया था। यहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और प्यार हो गया। वहीं हाल ही में रश्मिका और विजय ने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरूआत की है। रश्मिका को फिल्म 'गीता गोविंदम' ने पक्की शोहरत मिली। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस के पास फिल्मों की झड़ी लग गई। फिर एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड फिल्म 'छावा' में भी रश्मिका को काफी पसंद किया गया था। साथ ही एक्ट्रेस के किरदार को भी प्यार मिला था। रश्मिका मंदाना ने अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में भी काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेल अल्लू अर्जुन संग पुष्पा फिल्म के दोनों पार्ट्स में काम कर खूब प्यार बटोरा है।

प्रमुख खबरें

Election Commission मार्च के दौरान Akhilesh Yadav और Abhishek Banerjee समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में

आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi, LoP बोले- हमें क्यों रोक रही पुलिस?

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर 1 बजे तक 58.37% मतदान

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा