Birthday Special: युवराज सिंह ने किया खुलासा, क्यों नहीं बन पाए कभी कप्तान?

By Kusum | Dec 12, 2023

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके युवराज सिंह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवी की गिनती दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है। वही 2 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा रह चुके हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास में युवराज सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कई बार टीम के लिए बेहतरीन पारियां खेली हैं। बता दें कि, युवराज टीम इंडिया में कप्तानी के दावेदार थे लेकिन उनका ये सपना महज सपना बनकर ही रह गया। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया कि आखिर वो क्यों कभी कप्तान नहीं बन पाए।

 

'मुझे अपने साथियों संग खड़ा रहने की सजा मिली'

बता दें कि, युवराज ने कहा कि, मुझे अपने साथियों संग खड़ा रहने की सजा मिली। बोर्ड के कई अधिकारियों ने भी मुझे तवज्जों नहीं दी। मुझे लगता है कि मैं जिसके लिए खड़ा था, वह स्टैंड मेरा साफ था। अगर फिर मुझे ऐसा करना पड़े तो मैं करुंगा, खड़ा रहूंगा, मुझे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। 

युवी ने इस इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनका सपना कप्तान बनने का था लेकिन वह पूरा नहीं हो सका। संजय मांजरेकर ने जब युवी से पूछा कि क्या आपकी इच्छा नहीं थी कि आप कप्तान बने?

'मेरा भी सपना कप्तान बनने का था'

इस पर युवी ने कहा कि मेरा भी सपना कप्तान बनने का था। मुझे लगता था कि मैं भी कप्तान बनूंगा, लेकिन जब ग्रेग चैपल विवाद हुआ, तब मेरे पास 2 विकल्प थे। पहला ये कि मैं ग्रेग चैपल का साथ दूं या दूसरा अपने साथियों के साथ खड़ा रहूं। इस दौरान मैंने अपने साथियों के साथ खड़ा रहना मुनासिब समझा। भारतीय बोर्ड के कई अधिकारियों को मेरा ये फैसला अच्छा नहीं लगा। 

 

 युवराज ने आगे कहा कि इसके बाद उनसे अचानक उप कप्तानी छीन ली गई। युवी ने बताया कि उस समय वीरेंद्र सहवाग टीम में नहीं थे और माही को 2007 टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान बना दिया। मुझे ऐसा लगता हैकि उस वक्त जो फैसला मैंने लिया वह मेरे खिलाफ गया। युवी ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग सीनियर थे लेकिन वह इंग्लैंड दौरे पर नहीं थे। जब राहुल द्रविड़ वनडे के कप्तान थे तब मैं उप कप्तान था। तब मैं कप्तानी मिलने की उम्मीदें पालने लगा था। लेकिन मैं फिर कहूंगा कि मुझे उस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मृत व्यक्ति के नाम Learning Licence बनने पर केंद्र और यूपी से मांगा जवाब

पीलीभीत में Punjab and Sindh Bank के वरिष्ठ अधिकारी 8.52 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Telangana Assembly के पहले दिन भारी हंगामा, HC ने BRS विधायकों को रोकने पर पुलिस को लगाई फटकार

West Asia में तनाव के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ा रहा भारत, S Jaishankar ने दी जानकारी