पीलीभीत में Punjab and Sindh Bank के वरिष्ठ अधिकारी 8.52 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 07, 2026

पीलीभीत (उप्र), सात सितंबर पीलीभीत जिले में पंजाब एंड सिंध बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी को ग्राहकों के बैंक खातों से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में सुनगढ़ी थाना पुलिस और अपराध शाखा ने संयुक्त कार्रवाई कर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैंक अधिकारी पर जनता की कमाई के गबन का आरोप है। सुनगढ़ी के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार शाम पांच बजे आरोपी राधेश्याम प्रभाकर को गिरफ्तार किया।

कोतवाली थाना क्षेत्र की केजीएन-2 कॉलोनी निवासी मोहम्मद जीशान और उनकी पत्नी इरम खां ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके बैंक खातों से 38 अलग-अलग चेक का गलत इस्तेमाल कर सात करोड़ 82 लाख 15 हजार रुपये उनकी जानकारी के बिना निकाले गए थे। सुनगढ़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि कुल गबन की रकम आठ करोड़ 52 लाख 15 हजार रुपये है।

इस मामले का मुख्य आरोपी राधेश्याम प्रभाकर है। वह पहले पीलीभीत मुख्य शाखा में प्रबंधक था और अब नयी दिल्ली में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Saudi Arabia में हालात बिगड़ते ही भारतीय जायरीनों को सुरक्षित निकालने के लिए एक्शन में आई मोदी सरकार, अब तक 13 हजार से ज्यादा लौटे

India China LAC Tension | अरुणाचल सीमा पर चीन के साथ टकराव जारी: ITBP प्रमुख के खुलासे के बाद कांग्रेस ने PM मोदी पर बोला हमला

सूक्ष्म व छोटे Exporters के प्रमाणन का पूरा खर्च उठाएगी सरकार: Piyush Goyal

Prabhas Birthday: होटल इंडस्ट्री में जाना चाहते थे Prabhas, Baahubali बनकर दुनियाभर में छाए