सुरो के बेताज बादशाह रहमान की जिन्दगानी से जुड़े कुछ खास पहलू

By अनुराग गुप्ता | Jan 06, 2018

सिंगर और कम्पोजर एआर रहमान के गाने पर आखिर कौन नहीं थिरकता है। चाहे वह इमोशनल गाने हो या फिर पार्टी गीत पूरा हिन्दुस्तान रहमान का फैन हो चुका है। आपको बता दें कि 6 जनवरी यानी की शनिवार को उनका जन्मदिन है। रहमान ने भारतीय संगीत को दुनियाभर में प्रख्यात किया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी कुछ खास पहलुओं को बताते है। 

 

उनका जन्म साल 1967 में तमिलनाडु में हुआ था। उस दौरान रहमान का नाम ए एस दिलीप कुमार हुआ करता था। ऐसा कहा जाता है कि जब 1989 में उनकी छोटी बहन की तबियत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी और उसके बचने की उम्मीदें न के बराबर थी। तब रहमान ने मस्जिदों में जाकर दुआएं मांगी और उनकी दुआ कबूल हो गई। जिसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया।

 

वहीं दूसरी तरह रहमान की बायोग्राफी 'द स्पिरिट ऑफ म्यूजिक' में बताया गया है कि उन्होंने एक ज्योतिषी के कहने पर अपना नाम ए एस दिलीप कुमार से बदल कर ए आर रहमान कर लिया था। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें उनका नाम अच्छा नहीं लगता था साथ ही कहा कि उन्होंने बताया कि उनकी मां चाहती थी कि उनका नाम अल्लाह के नाम से जोड़ा जाए, इसलिए उन्होंने अपना नाम ए आर रहमान रख लिया।  

 

नन्हें रहमान जब 9 साल के थे तो उनके सर से उनके पिता का साया उठ गया। जिसके बाद वह अपने पिता के वाद्ययंत्रों को किराए में देकर अपना घर चलाते थे। बता दें कि रहमान कीबोर्ड, पियोनो, सिंथेसाइजर, हारमोनियम और गिटार के उस्ताद है। साथ ही उन्हें सिंथेसाइजर में महारत हासिल है।

 

रहमान ने अब तक कई भाषाओं में गाने गाए है। अब तक करीब 100 से अधिक गानों में अपना संगीत दे चुके रहमान ने 'स्लमडॉग मिलेनियर' के 'जय हो' को गाया था और भला यह कौन नहीं जानता है कि स्लमडॉग मिलेनियर ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित है। 

 

रहमान की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में 'रंगीला', 'रोजा', 'बॉम्बे', 'दिल से', 'लगान' और 'ताल' शामिल है। जबकि 'जोधा अकबर', 'स्लमडॉग मिलेनियर' और 'दिल्ली 6' में भी उन्होंने अपना संगीत दिया था। आज के दौर में तो रहमान खुद में ही एक इंडस्ट्री की तरह हैं। अपनी शर्तो पर संगीत देने वाले रहमान का रिश्ता अपनी जमीं से खास है। एक लम्हा वो भी था जब उन्होंने ऑस्कर लेते हुए कहा था कि मेरे पास मां है। यह डायलॉग दीवार फिल्म का था।

 

- अनुराग गुप्ता

प्रमुख खबरें

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती उत्पादों की मांग

सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, भारत के निर्माण में लगे हुए हैं PM Modi, विपक्ष ने किया लूटने का काम

Happy Birthday Rohit Sharma: रोहित शर्मा मना रहे हैं 37वां जन्मदिन, मां ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

मराठवाड़ा में जल संकट को लेकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं BJP नेता : Jairam Ramesh