सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, भारत के निर्माण में लगे हुए हैं PM Modi, विपक्ष ने किया लूटने का काम

By अंकित सिंह | Apr 30, 2024

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा ने कहा कि पीएम मोदी पिछले 10 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं और वह भारत के निर्माण में लगे हुए हैं और ये (आरजेडी) लोग भारत को लूटने में लगे हुए हैं। लालू प्रसाद का पूरा परिवार सिर्फ अपने लिए जीने के लिए काम करता है। भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों का काम केवल भ्रम फैलाना है। ऐसे लोगों से हमें सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन चुका है। अब हम माता सीता के जन्म स्थल पर भी भव्य मंदिर बनाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'इंडी अलायंस वाले पीएम की कुर्सी भी बांट लेंगे', Amit Shah बोले- बिहार में जाति की राजनीति खत्म करने के लिए मोदी सरकार जरूरी

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इसी तरह राजद शासन के दौरान बिहार में घोटाले हुए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने कांग्रेस के विरोध के बावजूद महिला आरक्षण लागू किया था। ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में चौधरी ने देश में गठबंधन की राजनीति की नींव रखने का श्रेय दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे ठाकुर को दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा, जब आरक्षण पर चर्चा शुरू हुई और महिलाओं के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का विचार प्रस्तावित किया गया, तो वह कर्पूरी ठाकुर की सरकार ही थी जिसने कांग्रेस के विरोध के बावजूद इसे लागू किया। 

प्रमुख खबरें

असम के लोक संगीत से NASA के Cosmic Rhapsody तक, Joi Barua का सुरम्य सफर, जो संगीत को ले गया सितारों के पार

सख्त कदमों से Assam में थमा गैंडों का अवैध शिकार, Sarbananda Sonowal ने बताई 10 साल की उपलब्धि

Turkey School Shooting में 11 घायल और 2 की हालत गंभीर, Bullying दावों की होगी जांच

IOA President PT Usha का बयान, Asian Games में खिलाड़ियों की रहने की दिक्कतें दूर हुईं