कथक को नए आयाम तक पहुंचाने में रहा बिरजू महाराज का अहम योगदान

By अनुराग गुप्ता | Feb 03, 2018

कथक का नाम जैसे ही जुबान में आता है बिरजू महाराज खुद-ब-खुद याद आ जाते है। आपको बता दें कि 4 फरवरी को ही पद्मविभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज का आज 80वां जन्मदिन हैं। पिछले कई दशकों से भारतीय शास्त्रीय नृत्य ‘कत्थक’ को नए आयाम पर पहुंचाने में बिरजू महाराज ने अहम भूमिका अदा की है। वहीं उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी कथक का रंग जमाया है और अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।

4 फरवरी 1938 को बिरजू महाराज का जन्म लखनऊ में कत्थक के सबसे पहले गुरु महराज ईश्वरीय प्रसाद जी के घर में हुआ था।

जानकारी के मुताबिक भगवान कृष्ण ने महराज ईश्वरीय प्रसाद को स्वप्न में यह आदेश दिया कि वह नटवरी नृत्य (कत्थक) को फिर से स्थापित करें।

बिरजू महाराज ने कथक के जरिये दुनिया में भारत का कद पहले से कहीं ज्यादा ऊंचा कर दिया। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में इनका अहम योगदान रहा है।

- अनुराग गुप्ता

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America