फराह खान को तो आप जानते ही होंगे। फराह भारतीय फिल्मों की एक प्रसिद्ध नृत्य निर्देशिका और फिल्म निर्देशिका है। फराह खान ने लगभग 80 से अधिक फिल्मों में नृत्य निर्देशन किया है। फराह ने "मैं हूँ ना" और "ओम शांति ओम" जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फराह खान सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं। फिर बात चाहे प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हो या पर्सनल लाइफ से, मगर फराह बात जरूर करती हैं। फराह आज अपना जन्मदिन मना रहीं है।
आइए जानते हैं इनके बारे में-
जन्म
फराह का जन्म 9 जनवरी 1965 को हुआ था। उनकी मां मेनका ईरानी पटकथा लेखक हनी ईरानी और पूर्व बाल कलाकार डेज़ी ईरानी की बहन हैं। फराह के भाई साजिद खान एक हास्य अभिनेता, अभिनेता और फिल्म निर्देशक हैं। जब उनके माता-पिता की शादी टूट गई, फराह और साजिद को अलग-अलग घरों के बीच शट डाउन किया गया। वह अपनी मां की ओर से पारसी मूल की हैं और अपने पिता की ओर से मुस्लिम परिवार की।
शिक्षा
फराह ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से सोशियोलॉजी की पढ़ाई की है। ये माइकल जैक्सशन से बहुत प्रभावित थी और डांस को अपने कैरियर के रूप में चुना। उन्होंने अपने आप से ही डांस सीखा और डांस ग्रुप तैयार किया।
शादी
फराह खान का विवाह शिरीष कुंदर के साथ हुआ है। फराह ने 11 फ़रवरी 2008 को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था, जिनमें से एक लड़का और दो लड़कियां हैं।
शुरुआती दौर
"जो जीता वही सिकंदर" फिल्म को कोरियोग्राफर सरोज खान ने छोड़ दिया था, तब फराह खान ने उस फिल्म की कोरियोग्राफी की। उन्होंने 'पहला नशा, गाने का अद्भुत नृत्य निर्देशेन कर सबकी चहेती बन गई। हांलकि आगे की राह उनके लिए मुश्किलों भरा रहा। इसके बाद उन्होंने कई गानों में कोरियोग्राफ किया। वे 'कभी हां कभी ना' के सेट पर शाहरूख खान से मिलीं और तब से वे अच्छे दोस्त बन गए और साथ में काम करने लगे।
फराह खान का कॅरियर
मानसून वेडिंग, बॉम्बे ड्रीम्स, वैनिटी फेयर में उनके काम को देखते हुए उन्हें वेस्ट कोरियोग्राफर के तौर पर 2004 के टोनी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। उन्हें 5 बार फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठं कोरियोग्राफी पुरस्कार भी मिल चुका है। निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' थी जिसमें शाहरूख बतौर हीरो थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। उनकी दूसरी फिल्मं 'ओम शांति ओम' ने अपने रिलीज के दौरान सबसे ज्यादा कमाई की और फिल्म को देश के साथ साथ विदेशों में भी खूब सराहना मिली। वहीं उनके द्वारा निर्देशित फिल्म 'तीस मार खान' फ्लॉप हो गई। उन्होंने फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अपना डेब्यू फिल्म 'शिरीन फरहा की तो निकल पड़ी' से किया, जिसमें उनके हीरो बोमन ईरानी थे। उनकी फिल्म 'हैप्पी् न्यू ईयर' बड़ी फिल्म साबित हुई, जो कि एक लंबी स्टार कास्ट वाली फिल्म थी और एक बार फिर फिल्म के मुख्य अभिनेता शाहरूख खान ही थे। एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स के लिए फराह ने कोलम्बियन पॉप स्टार शकीरा के गाने 'हिप्स डोंट लाई' के बॉलीवुड वर्जन के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया। उन्होंने फिल्म 'ब्लूस' के 'चिगी विगी' गाने के लिए काइली मिनोग को भी कोरियोग्राफ किया।
होस्टिंग में भी फराह ने दिखाया दम
फराह खान टेलिविजन की दुनिया में भी काफी एक्टिभ रहतीं है। उन्होंने सेलिब्रिटी चैट शो 'तेरे मेरे बीच में' को होस्ट किया और इंडियन आइडल के सीजन 1 और सीजन 2, जो जीता वही सुपरस्टार, एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा और डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स जैसे शोज की जज भी रहीं। स्टार प्लस पर प्रसारित हुए शो जस्ट डांस में भी वे रितिक रोशन और वैभवी मर्चेंट के साथ जज के रूप में दिखाई दीं। वे बिग बॉस भी होस्ट कर चुकी हैं। साथ ही फराह ने कई अवार्ड शो भी होस्ट किए है।
फराह खान की प्रसिद्ध फिल्में
मैं हूं ना
ओम शांति ओम
तीस मार खान,
शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी
हैप्पी न्यू ईयर
प्रसिद्ध नृत्य निर्देशन
एक पल का जीना (कहो ना...फ्यार है)
छैया-छैयै (दिल से)
दिलबर दिलबर (सिर्फ तुम)
वो लड़की है कहा (दिल चाहता है)
इधर चला मैं उधर चला (कोई मिल गया)
शीला की जवानी (तीस मार खां)
नृत्य निर्देशेक के तौर पर प्रसिद्ध फिल्में
1942: ए लव स्टोरी
बरसात
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
विरासत
दिल तो पागल है
जब प्यार किसी से होता है
कुछ-कुछ होता है
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी
कल हो ना हो
चलते-चलते
कभी अलविदा ना कहना
दोस्ताना
दबंग
ये जवानी है दिवानी
- अंकित कुमार