BJD ने फर्जी निलंबन पत्र को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि सिमुलिया के पूर्व विधायक ज्योति प्रकाश पाणिग्राही के निलंबन का दावा करने संबंधी पार्टी का एक फर्जी पत्र प्रसारित किया जा रहा है।

माझी ने कहा कि कथित निलंबन आदेश, जो कथित तौर पर बीजद के आधिकारिक ‘लेटरहेड’ पर जारी किया गया था, मनगढ़ंत है और इसका उद्देश्य पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना तथा उसके कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भ्रम पैदा करना था।

फर्जी पत्र प्रसारित करने के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए माझी ने प्राथमिकी में कहा, ‘‘कृपया जनव्यवस्था के हित में और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए इस मामले को तत्काल गंभीरता से लें।

प्रमुख खबरें

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच