ओडिशा में चिकित्सा अधिकारी का इस्तीफा मंजूर, भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को अंतत: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुधन मुर्मू का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। इससे उनके भाजपा के टिकट पर सरसकाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया। बुधन के इस्तीफे को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिसूचित किया गया। भाजपा ने उन्हें मयूरभंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरसकाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें: कटक: बीजद के पांच बार के सांसद से भिड़ेंगे कांग्रेस के पूर्व मंत्री

डॉ. बुधन मुर्मू फिलहाल मयूरभंज जिले में भालुकी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने चुनाव में लड़ने के लिए सरकारी सेवाओं से अपना इस्तीफा सौंपा था। अधिसूचना के अनुसार सावधानी से विचार करने के बाद सरकार ने चार अप्रैल 2019 को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

प्रमुख खबरें

बड़ा रोचक है महाराष्ट्र के उस्मानाबाद का चुनावी मुकाबला, चुनावी मैदान में उतरे ये दिग्गज नेता

पाकिस्तान में राहुल गांधी की खूब है लोकप्रियता, हम उन्हें वहां नहीं हरा सकते, कांग्रेस नेता पर हिमंत बिस्वा सरमा का तंज

Vishwakhabram | TRUMP VS BIDEN | कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति? नास्त्रेदमस ने कर दी भविष्यवाणी, 13 Key से समझाया गणित

उद्धव नकली शिवसेना चला रहे, असली पार्टी एकनाथ शिंदे के पास : Amit Shah