BJD ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के लिए दो और प्रमुख नेताओं को निलंबित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2026

बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के आरोप में शुक्रवार को दो और प्रमुख नेताओं को निलंबित करते हुए पार्टी सदस्यों को अनुशासन और एकता बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया।

निलंबित नेताओं में जाजपुर जिले की जिला परिषद की अध्यक्ष नलिनी प्रभा जेना और पार्टी की जाजपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष गणेश्वर बराल शामिल हैं। यह कदम दो विधायकों - अरविंद मोहपात्रा (केंद्रपाड़ा जिले के पटकुरा) और सनातन महाकुड (क्योंझर जिले के चंपुआ) को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित किए जाने के एक दिन बाद उठाए गए हैं।

पटनायक द्वारा 12 जनवरी से पार्टी विधायकों के साथ की गई तीन दौर की बैठकों के बाद यह निलंबन की कार्रवाई की गई हैं और अब तक वह 29 विधायकों से मिल चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Rang Panchami 2026: कब मनाई जाएगी रंग पंचमी? इस दिन करें राधा-कृष्ण की विशेष पूजा, जानें Shubh Muhurat और मंत्र

Ayurvedic Vaginal Wash: अब खुजली-बदबू की No Tension, घर पर बनाएं ये असरदार Ayurvedic Wash

120 देशों में बैन..खलीफा के ब्रह्मास्त्र से खाड़ी में खलबली, नरसंहार वाला रक्तबीज इजरायल में ला देगा तबाही!

ईरानी हमलों से दहला Saudi Arabia! रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने पाक आर्मी चीफ से की मुलाकात, क्या युद्ध में कूदेगा पाकिस्तान?