Odisha Flood के बीच Mohan Charan Majhi के दिल्ली दौरे पर भड़का विपक्ष, नवीन पटनायक ने साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

ओडिशा में बाढ़ के बीच दिल्ली जाने को लेकर विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं की बृहस्पतिवार को कड़ी आलोचना की। दोनों पार्टियों ने अलग-अलग संवाददाता सम्मेलन में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह इस आपदा से निपटने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। बाढ़ से ओडिशा के 30 में से 20 जिले प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बाढ़ में कई बेगुनाह लोगों की जान जाने की खबर से मैं और ओडिशा के सभी लोग बहुत दुखी हैं।’’ पटनायक ने भाजपा सरकार से प्रभावित लोगों के साथ खड़े होने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं (पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक) ने भी भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की और उस पर राज्य में बाढ़ को लेकर लापरवाही भरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। निरंजन ने कहा कि ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए मानसून से दो महीने पहले ही सरकार को तैयारी बैठक करनी चाहिए थी।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक सरकार के 100-दिन कार्यक्रम में सबको मिला था न्योता, DK Shivkumar ने दी सफाई

Texas में होगी Quad Energy Security Forum की पहली बैठक, मनोहर लाल लेंगे हिस्सा

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बढ़त एक प्रतिशत से भी कम: Dotasra

Kolkata में Suvendu Adhikari ने वाम दलों पर साधा निशाना, लोगों से सनातनी संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया