लोकसभा और विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगा बीजद: नवीन पटनायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को किसी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी। पटनायक का चुनाव पूर्व गठबंधन से इंकार राष्ट्रीय दलों भाजपा, कांग्रेस और उनके नेतृत्व वाले समूह से दूरी बनाए रखने की बीजद की नीति के अनुरूप है।

जब पटनायक से पूछा गया कि क्या बीजद संसदीय और राज्य के विधानसभा चुनावों में अन्य दलों के साथ गठबंधन कर सकता है, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।’’ लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चुनने के मानदंड पर बीजद प्रमुख ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन का आधार उनके जीतने की संभावना होगी। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीदवारों का चयन जीतने की संभावना के आधार पर होगा।’’

इसे भी पढ़ें: महात्मा गांधी के सिद्धातों को कांग्रेस ने भुलाया: नरेंद्र मोदी

मुख्यमंत्री पहले ही भरोसा जता चुके हैं कि बीजद आम और राज्य चुनावों में ‘‘बहुत अच्छा’’ प्रदर्शन करेगा। बीजद ओडिशा में लोकसभा की सभी 21 और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। वर्ष 2014 में बीजद ने 20 लोकसभा सीटों जबकि 117 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस प्रकार पार्टी ने राज्य में लगातार चौथी बार सरकार बनाई थी।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा