BJP ने RJD पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप, विजय सिन्हा बोले- लड्डू खिलाने के बहाने की गई धक्का-मुक्की

By अंकित सिंह | Mar 15, 2023

बिहार में सियासी बवाल जारी है। लालू परिवार के खिलाफ चल रही जांच को लेकर भाजपा राजद पर हमलावर है। इन सब के बीच नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी। इसके बाद राजद विधायकों के जबरदस्त खुशी देखने को मिली। लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती को जमानत मिलने के बाद राजद विधायकों द्वारा भाजपा विधायकों को मिठाई देने की पेशकश की गई। इसके बाद राजद और भाजपा विधायकों के बीच विधानसभा में हाथापाई की भी नौबत आ गई। भाजपा ने इस मामले को लेकर लालू परिवार के खिलाफ विधानसभा में खूब विरोध किया था। 

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में BJP MLA ने माइक तोड़ा, दो दिन के लिए निलंबित

सुनवाई के बाद कोर्ट में लालू यादव, राबड़ी देवी और मिसा भारती समेत इस मामले के सभी 16 आरोपियों को जमानत दे दी है। जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। आरोप है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के लिए बदले में जमीन ली थी। इससे पहले इस मामले को लेकर सीबीआई ने 6 मार्च को पटना में राबड़ी देवी से पूछताछ की थी 7 मार्च को सीबीआई ने दिल्ली में मिसा भारती के आवास पर लालू यादव से भी पूछताछ की थी।

प्रमुख खबरें

Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

ये हथकंडे...मसूद अजहर पर पाकिस्तान के 70 लाख वाले इनामी खेल की भारत ने खोली पोल

Pradhan Mantri Awas Yojana पर रायपुर में भिड़े Bhupesh Baghel और Vijay Sharma, आंकड़ों पर तकरार

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हसीरानी रथ को भाजपा का नंदीग्राम टिकट, 1.1 लाख के अंतर पर नजर