BJP ने तमिलनाडु के मंत्री पर PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने रविवार को राज्य के मत्स्य पालन मंत्री और द्रमुक नेता अनिता आर राधाकृष्णन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह कार्रवाई के लिए पुलिस और निर्वाचन आयोग का रुख करेगी। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर निचले स्तर के व्यवहार का परिचय दिया है। 

इसे भी पढ़ें: सीतारमण ने केंद्रीय अनुदान जारी करने में अन्याय के कर्नाटक सरकार के दावे को खारिज किया

अन्नामलाई ने पोस्ट में राधाकृष्णन का एक वीडियो क्लिप भी टैग किया जिसमें मंत्री ने तमिल में कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने कहा कि राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ‘‘बेहद अपमानजनक’’ टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मंत्री को तुरंत उनके पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। तिरुपति ने राधाकृष्णन को गिरफ्तार कर जेल भेजने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जब राधाकृष्णन ने अपमानजनक टिप्पणी की थी उस वक्त लोकसभा सांसद कनिमोई भी मौजूद थीं, इसलिए, निर्वाचन आयोग को उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

वाहन उद्योग ने CAFE 3 मानकों का किया स्वागत, 2027 से लागू होंगे नए नियम

Tamil Nadu CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं

Asian Games में Neeru Dhanda और Kynan Chenai ने ट्रैप मिक्स्ड टीम में जीता Gold Medal

Asian Games 2026: Top 10 में India की Entry, कल Cricket और Hockey पर सबकी नजरें