आबकारी नीति को लेकर केजरीवाल पर भाजपा ने फिर साधा निशाना, सवालों से बचने का लगाया आरोप

By अंकित सिंह | Aug 25, 2022

दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर संग्राम जारी है। भाजपा जबरदस्त तरीके से अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ हमलावर है। इतना ही नहीं, भाजपा की ओर से लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं और केजरीवाल से उसके जवाब ही मांगे जा रहे हैं। भाजपा केजरीवाल पर सवालों का जवाब नहीं देने और उससे बचने का आरोप लगा रही है। इन सब के बीच एक बार फिर से भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने जबरदस्त तरीके से अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर निशाना साधा। सुधांशु त्रिवेदी ने साफ तौर पर कहा कि हम आबकारी नीति पर सटीक जवाब की मांग कर रहे हैं लेकिन वे लगातार ध्यान भटकाने का नाटक कर रहे हैं। हम आम आदमी पार्टी से तीखे सवाल पूछ रहे हैं लेकिन वह चुप रहे हैं और सवालों से बच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'ऑपरेशन लोटस' पूरे देश में चल रहा है, बीजेपी ने AAP से पूछा- अगर आपकी नीति इतनी अच्छी तो क्यों बंद हुईं दुकानें?

इससे पहले भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा था कि दिल्ली की आबकारी नीति के अनुसार शराब के उत्पादक, खुदरा विक्रेता और वितरक एक नहीं हो सकते। इतना ही नहीं, इनसे जुड़ी कंपनियों के निदेशक और हितधारक भी एक नहीं हो सकते। उन्होंने दावा किया कि 25 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली के आबकारी विभाग द्वारा ऐसे कुछ मामलों को सरकार के संज्ञान में लाया गया था, जिनमें उत्पादक, खुदरा विक्रेता और वितरक एक समान थे लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि एक विशेषज्ञ समिति ने सुझाव दिया था कि शराब की बिक्री की बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार नहीं किया जाना चाहिए लेकिन दिल्ली सरकार ने शराब के एक कार्टन पर एक कार्टन मुफ्त देना आरंभ कर दिया।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा