जमीन सौदे से जुड़े घोटाले को लेकर भाजपा ने फिर साधा राहुल और प्रियंका पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने लगातार दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमीन सौदे से जुड़े कथित घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि राबर्ट वाड्रा से संबंधित सभी जमीन घपलों में राहुल गांधी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार से जुड़ी जमीन की खरीद फरोख्त का मामला उठाया था। उस पर कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी ने जमीन खरीदी और अपनी बहन को भेंट कर दी। प्रसाद ने कहा कि मामला जमीन खरीदने का नहीं बल्कि जमीन किससे खरीदी गई, ये मुख्य विषय है। जमीन एक ही व्यक्ति से खरीदी गई, यह भी मुख्य विषय है।

इसे भी पढ़ें: राफेल मामले में कोर्ट ने कहा, पहले केन्द्र की प्रारंभिक आपत्तियों पर किया जायेगा फैसला

वहीं, इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था कि हार को भांपते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके चहेते पूरी तरह से बेबुनियाद और फर्जी आरोप लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी और उसके नेता पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह एच एल पाहवा कौन है जो सभी जमीन लेनदेन में शामिल हैं। इस पर कांग्रेस की खामोशी बड़े सवाल खड़ा करती है। उन्होंने दावा किया कि राबर्ट वाड्रा से संबंधित सभी जमीन घपले में राहुल गांधी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस संदर्भ में जमीन से जुड़े खरीद फरोख्त के कुछ कागजात भी पेश किये। उन्होंने कहा कि पलवल में एक मामले में जमीन खरीदने वाले राहुल गांधी हैं और बेचने वाल पाहवा है। एक अन्य मामले में हसनपुर में जमीन खरीदने वाल राबर्ट वाड्रा और बेचने वाला पाहवा है तथा एक अन्य मामले में अमीपुर में जमीन खरीदने वाली प्रियंका वाड्रा और बेचने वाले पाहवा हैं। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा