'भाजपा का एजेंडा लोकतंत्र को खत्म करना', Mehbooba Mufti बोलीं- अगर देश को बचाना चाहता है तो...

By अंकित सिंह | Aug 02, 2023

विपक्षी दल मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। मणिपुर को लेकर सड़क से संसद तक बवाल मचा ही हुआ है कि इन सबके बीच हरियाणा के नूंह से हिंसा की खबर आई है। इस पर भी अब राजनीति शुरू हो गई है। इन सब के बीच जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि देश भाजपा के एजेंडे से नहीं चलेगा देश संविधान से चलेगा। महबूबा मुफ्ती का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मणिपुर और हरियाणा को लेकर विभिन्न याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का आरोप, BJP ने देश में नफरत का केरोसीन फेंका, मोहब्बत ही बुझा सकती है यह आग

हरियाणा में साम्प्रदायिक हिंसा 

हरियाणा में पिछले दिनों फैली साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर डीजीपी पी के अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि स्थिति काबू में है और सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी। उधर बजरंग दल के एक घायल कार्यकर्ता की मौत होने के साथ ही प्रदेश में फैली सांप्रदायिक हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर बुधवार को छह हो गयी जबकि गुरुग्राम में कई दुकानों तथा गोदामों को आग के हवाले कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद ने बजरंग दल के एक घायल कार्यकर्ता की मौत की सूचना दी। डीजीपी पी के अग्रवाल ने राज्य में साम्प्रदायिक हिंसा की स्थिति पर पीटीआई को बताया किस्थिति काबू में है और सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा