TV Industry Dark Secret: जब Karan Kundrra ने Saanvie Tallwar को बिना सहमति Kiss कर मारा था थप्पड़

By एकता | Jul 23, 2026

टीवी अभिनेत्री सान्वी तलवार ने अभिनेता करण कुंद्रा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि शो 'ये कहां आ गए हम' के एक सीन की शूटिंग के दौरान करण ने उन्हें बिना सहमति के किस किया था। इतना ही नहीं, सान्वी ने यह भी बताया कि करण ने उन पर हाथ भी उठाया था। सान्वी के इस खुलासे ने इंटरनेट पर सबको हैरान कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, लोगों ने किया ट्रोल, क्यों?

ड्रामे में अनुषा दांडेकर की एंट्री

सान्वी ने आगे बताया कि करण के वाइब्स से असहज होने के बाद उन्होंने अनुषा तक बात पहुंचाई थी, जिसके बाद सेट का माहौल काफी बिगड़ गया। सान्वी ने बताया, "एक लड़की को समझ आ जाता है कि किसी लड़के की नजर और वाइब कैसी है। हमारा एक कॉमन फ्रेंड था, इसलिए मैंने करण की एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को बताने का फैसला किया कि करण मुझमें इंटरेस्ट ले रहे हैं। लेकिन इसके बाद अनुषा सेट पर आने लगीं और नजर रखने लगीं। जल्द ही उन्होंने मेरे लिए चीजें मुश्किल कर दीं और पूरा माहौल टॉक्सिक हो गया।"

इसे भी पढ़ें: मेरी आवाज का गलत... Ajay Devgn की 'चौहान' के मेकर्स पर भड़के Zeeshan Ayyub

करण ने जब दोबारा की बदतमीजी

सान्वी ने बताया कि इस घटना के बाद भी करण ने एक रोमांटिक सीन के दौरान दोबारा गलत बर्ताव करने की कोशिश की थी। जब सान्वी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए शो के डायरेक्टर को बदल दिया गया।

काम को काम की तरह लिया

इन सभी कड़वे अनुभवों के बावजूद, सान्वी का कहना है कि उनके मन में करण को लेकर अब कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा कि सेट पर इमोशनल या फिजिकल सीन्स करते वक्त एक्टर्स को डायरेक्टर के विजन पर भरोसा करना पड़ता है।

सान्वी ने बताया, "सेट पर ऐसी चीजें हो जाती हैं। कभी-कभी सीन्स में फिजिकल एक्शन की जरूरत होती है और अगर आप नए हैं, तो आपको हमेशा अंदाजा नहीं होता कि कितनी ताकत लगानी है। यह कुछ पर्सनल नहीं था, मैं बस अपना काम कर रही थी ताकि सीन रियल दिखे।"

प्रमुख खबरें

Noida कैफे अग्निकांड में युवक की मौत, संचालक और ठेकेदार पर केस दर्ज

KTR का आरोप, Revanth Reddy के राज में Telangana बना राहुल गांधी का एटीएम

छत्तीसगढ़ में 2028 चुनाव जीतेगी BJP, Smriti Irani ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूत करने का मंत्र

UP में BJP को रोकने के लिए विपक्ष से हाथ मिलाने को तैयार AIMIM, ओवैसी का बयान