भाजपा का आरोप- पाकिस्तान से जुड़ा है कांग्रेस का तार, हामिद अंसारी ने रखें गलत तथ्य

By अंकित सिंह | Jul 15, 2022

भाजपा लगातार पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। आज एक बार फिर से भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कई सवाल पूछे हैं तथा राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जवाब मांगा है। गौरव भाटिया ने कहा कि आतंकवाद से कैसे लड़ना है ये कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट से सीख रही थी। हामिद अंसारी जी कहते हैं कि मैंने आतंकवाद के विषय पर 11 दिसंबर 2010 एक कांफ्रेंस का उद्घाटन किया था। एक तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विषय पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस की तस्वीर में दिख रहा है कि बीच में हामिद अंसारी जी बैठे हैं, उसी मंच पर पाकिस्तान के बहरूपिया पत्रकार, पाकिस्तान का एजेंट नुसरत मिर्जा भी बैठा है।

इसे भी पढ़ें: हामिद अंसारी ने भाजपा के आरोपों को सिरे से किया खारिज, बोले- पाक पत्रकार को नहीं किया कभी आमंत्रित

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा द्वारा पूछे गए कांग्रेस पार्टी और हामिद अंसारी से सवालों के जवाब में हामिद अंसारी जी ने सारा ठीकरा कांग्रेस सरकार पर ये कह कर फोड़ा कि जो उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में बुलाए जाते हैं वो सरकार की सलाह से बुलाए जाते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति की जिम्मेदारी भी बड़ी होती है। किसी भी व्यक्ति से ऊपर हमारा देश भारत है और भारत के नागरिकों का हित है। इससे पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एक ऐसे पाकिस्तानी पत्रकार को भारत आमंत्रित किया था जिसने आईएसआई के लिए जासूसी करने का दावा किया है। वहीं, अंसारी ने इस आरोप को ‘‘झूठ का पुलिंदा’’ बताते हुए खारिज किया और कहा कि उन्होंने इस पत्रकार से कभी मुलाकात नहीं की तथा न ही उसे आमंत्रित किया।

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का